Uttarakhand Corona Update: आज मिले 143 नए कोरोना संक्रमित, एक मरीज की मौत

देहरादून। 8 अगस्त 2022- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले कुछ कम होने लगे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 143 नए कोरोनावायरस…

देहरादून। 8 अगस्त 2022- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले कुछ कम होने लगे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 143 नए कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं जबकि 348 मरीज ठीक हुए हैं। आज एक मरीज की संक्रमण से मौत हुई है। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1675 है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 58, हरिद्वार में 14, नैनीताल में 32, अल्मोड़ा, चंपावत और उत्तरकाशी में 1-1, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 5-5, पौड़ी में 10, रुद्रप्रयाग में 3, टिहरी में 2 और ऊधमसिंह नगर में 11 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में संक्रमण की रिकवरी दर 94.47 प्रतिशत और संक्रमण दर 7.15 प्रतिशत दर्ज की गई।