नही रहे अल्मोड़ा के पूर्व पालिकाध्यक्ष रवींद्र पंत

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा के पूर्व पालिकाध्यक्ष रवींद्र पंत का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह 16 मार्च 91 से जनवरी 94 के बीच कुछ समय के लिये पालिका के कार्यवाहक पालिकाध्यक्ष रहे।

new-modern


वह लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के करीबों लोगों में से थे। उनके निधन पर अल्मोड़ा नगर के नागरिको ने दुख जताया है।


पूर्व पालिकाध्यक्ष रवींद्र पंत के निधन पर विधायक मनोज तिवारी,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पालिका सभासद मोनू साह, हेम चंद्र तिवारी, मनोज जोशी, पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।