Uttarakhand Breaking- मंत्री रेखा आर्या फिर विवादों में, खाद्य विभाग के अफसरों से कहा भंडारे में मौजूद रहें, सरकारी आदेश पत्र भी जारी

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक बार फिर विवादों में हैं। जानकारी के अनुसार वह 4 अगस्त से 9 अगस्त 2022 के मध्य…

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक बार फिर विवादों में हैं। जानकारी के अनुसार वह 4 अगस्त से 9 अगस्त 2022 के मध्य उत्तरप्रदेश के बरेली में एक निजी धार्मिक आयोजन करवा रही हैं जिसमें प्रतिभाग करवाने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आमंत्रण पत्र एक सरकारी आदेश के साथ जारी किया गया है। अपर आयुक्त स्तर के अधिकारी द्वारा जारी आदेश पत्र का मामला अब तूल पकड़ रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
IMG 20220721 WA0001

अब उत्तराखड सरकार के खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस पसोपेश में हैं कि वो विभागीय मंत्री द्वारा करवाए जा रहे धार्मिक आयोजन में जाएं या नहीं। चूंकि ​खाद्य मंत्री रेखा आर्या यह आयोजन करवा रही हैं इसलिए विभाग के सभी लोगों को इसमें शामिल होने को कहा गया है। और क्या यह प्रतिभाग निजी माना जाएगा या सरकारी व्यय होगा।