corona update- उत्तराखंड में कोरोना के 48 नए मामले मिले

देहरादून। 12 जुलाई 2022- सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 48 नए मामले मिले और 57 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। 12 जुलाई 2022- सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 48 नए मामले मिले और 57 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 329 एक्टिव केस हैं। कोरोना से इस साल अब तक 279 मरीजों की मौत हो चुकी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून में 26 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं हरिद्वार में 5, नैनीताल में 4, पौड़ी, टिहरी व ऊधमसिंह नगर में 3-3, अल्मोड़ा में 2, चमोली व पिथौरागढ़ में 1-1 संक्रमित मरीज मिला है। चार जिलों बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।