Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 13 की मौत, 40 लापता

जम्मू कश्मीर- जम्मू कश्मीर से एक दुखद खबर सामने आई है जिसके अनुसार आज सायं 5.30 पर अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना…

जम्मू कश्मीर- जम्मू कश्मीर से एक दुखद खबर सामने आई है जिसके अनुसार आज सायं 5.30 पर अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना हुई है। इस दौरान पानी के तेज बहाव में 2 लंगर और बड़ी संख्या में टेंट बह जाने का अंदेशा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुघर्टना में अभी तक 13 लोगों की मौत और 40 के अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है।

घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और लापता लोगों की खोजबीन के साथ ही घायलों को एयरलिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। सेना, एनडीआरएफ समेत सभी अर्धसैनिक बल रेस्क्यू कर रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने सभी भक्तों से संयम रखने को कहा है। बोर्ड ने कहा है कि जिस स्थान पर भी यात्री हैं वह सुरक्षित जगह पर रुकें।