Uttarakhand- प्रदेश में 30 सितंबर तक कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल, जानें वजह

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार उत्तराखंड में मॉनसून सीजन को देखते हुए राज्य कर्मचारियों के अवकाश…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार उत्तराखंड में मॉनसून सीजन को देखते हुए राज्य कर्मचारियों के अवकाश को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार आगामी 30 सितंबर 2022 तक सभी राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है।

उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू ने आज सोमवार 4 जुलाई को इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश में सभी विभागाध्यक्षों सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपरिहार्य कारणों को छोड़कर किसी भी परिस्थिति में कार्मिको को अवकाश नही दिया जाएगा। आप आदेश की प्रति नीचे देख सकते हैं-

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
IMG 20220704 WA0035 702x1024 1