Bullet train ticket price : ये होगा बुलेट ट्रेन के टिकट का दाम, खुद रेल मंत्री ने बताया कितने का होगा 1 टिकट

Bullet train ticket price : भारत में बुलेट ट्रेन चलाना मोदी सरकार के सपनों में रहा है। सरकार बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Bullet train ticket price : भारत में बुलेट ट्रेन चलाना मोदी सरकार के सपनों में रहा है। सरकार बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी सरकार ने जापान के साथ मिलकर भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ाने का सपना देख लिया था। हालांकि लंबे समय से लोग बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बुलेट ट्रेन भारतीय ट्रैकों पर दौड़ नहीं पाई है, लेकिन अब Rail minister Ashvini Vaishnav ने बताया है, कि भारत में कब तक बुलेट ट्रेन चल सकती है और उसका किराया कितना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार भारत में बड़ी तेजी से Bullet train project पर काम चल रहा है। अहमदाबाद से मुंबई के बीच भारत की फर्स्ट बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी और यह काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। उनके अनुसार साल 2026 में भारत में पहली बुलेट ट्रेन चलेगी। इतना ही नहीं अभी तक Bullet train ticket price को लेकर कुछ साफ-साफ नहीं बताया गया था, लेकिन अब उसको लेकर भी इशारा दे दिया है।

Ashvini Vaishnav से जब Bullet train ticket price के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की किराए को लेकर अभी कोई फैसला तो नहीं लिया गया है, लेकिन इसे लोगों की पहुंच में ही रखा जाएगा। इसके लिए first AC को आधार बनाया जा सकता है। यानी कि Bullet train ticket price होगा वो फर्स्ट एसी के किराए के बराबर ही होगा।

इतना ही नहीं Bullet train ticket price को लेकर कुछ और बातें भी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि जो बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी उस ट्रेन में टिकट का दाम हवाई जहाज के किराए से कम ही रहेगा। यानी कि यह जो सफर होगा यह रोमांचक होने के साथ-साथ आपको जहाज से सस्ता भी पड़ेगा।