बड़ी खबर :- कांग्रेस में शामिल हुए पूर्वमुख्यमंत्री खंडूरी के पुत्र मनीष भाजपा के लिए माना जा रहा है झटका

डेस्क :- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक हलकों से बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के…

डेस्क :- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक हलकों से बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के पुत्र मनीष कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, घटनाक्रम को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है चर्चा है कि मनीष पौड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं |
जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता भुवन चंद खण्डूड़ी के बेटे मनीष ने कांग्रेस का दामन थाम लिया देर शाम तक वह विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं |
भुवन चन्द्र खण्डूड़ी वर्तमान में पौड़ी लोकसभा से सांसद हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री और अटल सरकार में भूतल एवम परिवहन मंत्री रह चुके हैं | हालांकि भाजपा का मानना है कि मनीष कभी भी भाजपा के सदस्य नहीं रहे हैं इसलिए इसे भाजपा को झटके के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए लेकिन राजनीतिक पंडित इसे बड़ी घटना मान रहे हैं माना जा रहा है कि वह पौड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं |

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25