जैव विविधता संरक्षण अति आवश्यक है: प्रोफेसर ललित तिवारी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

यू० जी० सी० अकादमिक कालेज दी हमिटेज में आज अभिविन्यास कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान के प्रोफ़ेसर ललित तिवारी ने जैव विविधता पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जैव विविधता मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है। जैव विविधता सामाजिक तथा आर्थिक तंत्र को मजबूत करती है। आज पूरे विश्व में जैव विविधता संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। प्रोफ़ेसर तिवारी ने बताया कि वे स्वयं जैव विविधता संरक्षण के प्रति संकल्पित है तथा लोगों को भी जागरुक करते हैं। इस कार्यक्रम में अनेक शिक्षक शिक्षिकाओं छात्रों आदि ने प्रतिभाग किया।

new-modern
IMG 20190312 WA0009