Uttarakhand- किशोरी को बहला फुसलाकर किया दुराचार, आरोपित गिरफ्तार

पिथौरागढ़। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना जाजरदेवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते बुधवार को वादी ने थाने…

पिथौरागढ़। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना जाजरदेवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


बीते बुधवार को वादी ने थाने में तहरीर दी कि विशाल भट्ट निवासी ग्राम मढ़-खड़ायत, हाल निवासी होटल अलंकार सिल्थाम पिथौरागढ़ उसकी नाबालिग पुत्री को डरा-धमकाकर जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। साथ ही वह व्यक्ति उसके परिवार को भी डरा-धमका रहा है।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने विशाल भट्ट के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 7/8 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना एसआई मेघा शर्मा को सौंपी गई।
मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थानाध्यक्ष जाजरदेवल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल के बाद विशाल भट्ट से पूछताछ करने पर उसने जुर्म का इकबाल कर लिया। पीड़िता व उसके परिजनों के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 354 का लोप करते हुए धारा 376/511 व पोक्सो एक्ट में तरमीम किया गया। पुलिस ने आरोपित विशाल भट्ट उम्र 27 वर्ष को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।