Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora- विजय रावत बने अल्मोड़ा इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा के वरिष्ठ प्रवक्ता विजय रावत ने प्रधानाचार्य के पद पर ज्वाइन कर लिया है। उन्होने निवर्तमान प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह…

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा के वरिष्ठ प्रवक्ता विजय रावत ने प्रधानाचार्य के पद पर ज्वाइन कर लिया है। उन्होने निवर्तमान प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह से प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


विजय रावत लम्बे समय से विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं। निवर्तमान प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह ने इस अवसर पर वर्तमान प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Vijay Rawat became the principal of Almora Inter College 1
निर्वतमान प्रधानाचार्य सुदर्शन साह को बुके भेंट करते प्रधानाचार्य विजय रावत


पूर्व प्रधानाचार्य सुदर्शन लाल साह विद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता है वह वर्ष 2019 से मार्च 2022 तक प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहे।


इस दौरान सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूर्व और वर्तमान प्रधानाचार्यो का फूल-मालाओं से स्वागत किया। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी बृज मोहन, दीपक थापा, मनमोहन चौधरी, प्रकाश खोलिया, अशोक रावत, राजेन्द्र सिंह टाकूली, जानकी काण्डपाल, रमेश चन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, वीर सिंह, शैलेन्द्र और बाला वाल्मीकि सहित विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी इस मौके पर मौजूद रहे।