Almora- नृसिंहबाड़ी में महिला होली में खूब मचा धमाल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा, 14 मार्च 2022— नृसिंह कल्याण समिति की ओर से वर्मा हॉल नृसिंहबाडी अल्मोडा में सर्वधर्म महिला होली का आयोजन किया गया।

new-modern


इस कार्यक्रम में होल्यारों द्वारा होली गीत व स्वांग प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित्र किन्नर समाज के लोग रहे जिनके द्वारा भी होली गीत गाये एवं पूरा वातावरण फागुनी बयारों में रंग गया।


महिलाओं द्वारा खडी होली होलियां भी प्रस्तुत की गई जिसमें ”कैले बाधी चीर हो रघुनन्दन राजा” जैसी प्रसिद्ध होलियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


इस अवसर पर दीपा कार्की, मंजू वर्मा, गीता वर्मा, प्रिती वर्मा, जया वर्मा, मुन्नी वर्मा, विद्या वर्मा, किरन वर्मा, इन्द्रा वर्मा, कंचन साह, नमिता वर्मा, दीपा कोरंगा, तारा बिष्ट, रेनु पाण्डे, गंगा पाण्डे, शोभा नगरकोटी, चेतना त्रिपाठी, सुशीला वर्मा, कंचन वर्मा, हर्षिता सहगल आदि महिला होल्यार उपस्थित थे।


कार्यक्रम के अन्त में नृसिंह कल्याण समिति के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये अगले वर्ष इस आयोजन को और भव्य रुप देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम संस्कृति संरक्षण के वाहक होते हैं जिन्हें बढ़ावा दिया जाना चाहिए।