बड़ी खबर- लगातार पिछड़ रही कांग्रेस अल्मोड़ा सीट पर हुई आगे,पढ़े पूरी खबर

लगातार पिछड़ रही कांग्रेस 12वे राउंड की जनगणना में कांग्रेस अल्मोड़ा सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कैलाश…

लगातार पिछड़ रही कांग्रेस 12वे राउंड की जनगणना में कांग्रेस अल्मोड़ा सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कैलाश शर्मा से 331 वोट से आगे है। 12वें दौर की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को 21534 जबकि कैलाश शर्मा को 21203 वोट मिले है।द्वाराहाट सीट पर भी कांग्रेस के मदन सिंह बिष्ट अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अनिल सिंह शाही से 396 वोट से आगे है।


बात करते है अल्मोड़ा विधानसभा की, यहां अब कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कैलाश शर्मा से 343 वोट से आगे चल रहे है। अब केवल एक राउंड की मतगणना शेष है।12वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने 2741 वोट लेकर बीजेपी की बढ़त को खत्म कर दी। भाजपा को इस दौर में 1616 मत प्राप्त हुए। अब कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी 343 मत से आगे है। द्वाराहाट और अल्मोड़ा विधानसभा में कांटे की टक्कर में अब पोस्टल बैलेट की भूमिका बहुत अहम हो गयी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272