अल्मोड़ा के वाहन चालक का जंगल में मिला शव, सवारिया लेकर गया था नैनीताल,आ गई मौत की सूचना

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

ऊधमसिंह नगर के चकरपुर के पास जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। अल्मोड़ा निवासी यह वाहन चालक नैनीताल बुकिंग में सवारिया लेकर गया था। युवक की लाश खून से लथपथ मिलने से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक धौलछीना के पास कांचुला गांव का 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह बताया जा रहा है।

new-modern


जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना ब्लॉक के कांचुला का रहने वाला देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 मदन सिंह बिष्ट रैस्टोरेंट चलाने के साथ ही वाहन चलाता है। दो दिन पूर्व वह सवारियों के साथ नैनीताल को गया था। आज सुबह उसकी मौत की खबर आई।


जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर के चकरपुर में हाइवे के पास जंगल में लोगों ने एक शव पड़ा हुआ देखा।शव खून में लथपथ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की।युवक के सिर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है। युवक की मौत की सूचना घर में आने से परिजनो का रो—रोकर बुरा हाल है। युवक के घर में उसकी पत्नी और दो बच्चे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।