बड़ी खबर- बहुचर्चित चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav) दोषी करार

झारखंड। बहुचर्चित चारा घोटाले के पांचवें केस डोरंडा केस में आज रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री…

झारखंड। बहुचर्चित चारा घोटाले के पांचवें केस डोरंडा केस में आज रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav) को दोषी करार दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज इस मामले में शामिल 36 अन्य लोगों को 3 साल की सजा भी सुनाई गई है, हालांकि लालू प्रसाद यादव की सजा का ऐलान 21 फरवरी को किया जाएगा। बताते चलें कि इसके पहले चारा घोटाले से संबंधित चार अन्य मामलों में भी लालू प्रसाद यादव पर आरोपी घोषित हो चुके हैं।