Corona update uttarakhand- प्रदेश में कोरोना संक्रमण से आज 7 की मौत

देहरादून। 15 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 7 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 285…

देहरादून। 15 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 7 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 285 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आज राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 5217 एक्टिव मामले है। आज 1309 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.4 प्रतिशत से अधिक है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले राजधानी देहरादून से सामने आए। आज देहरादून से 86, चमोली में 50,अल्मोड़ा में 34, हरिद्वार में 22,ऊधमसिंह नगर में 21, नैनीताल में 18,टिहरी में 13, पौड़ी में 9, चंपावत में 8, पिथौरागढ़ में 7, उत्तरकाशी में 6, बागेश्वर जिले में 6 ,रुद्रप्रयाग में 5 नये संक्रमित मिले हैं।