अल्मोड़ा में शुरू हुआ मतदान, ठंड के बावजूद मतदाताओं में दिख रहा है उत्साह

उत्तराखण्ड में पांचवी विधानसभा के लिए मतदान आज से शुरू हो गया हैं। मतदाताओं में इसे लेकर उत्साह दिख रहा हैं। अल्मोड़ा में भी मतदान…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखण्ड में पांचवी विधानसभा के लिए मतदान आज से शुरू हो गया हैं। मतदाताओं में इसे लेकर उत्साह दिख रहा हैं। अल्मोड़ा में भी मतदान शुरू हो गया हैं। ठंड के बावजूद लोग लाइनो मे लगकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपने योगदान देने के लिए इंतजार कर रहे हैं।


अल्मोड़ा नगर में इस समय घना कोहरा छाया हुआ है,इसके बावजूद मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नही दिख रही हैं। लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उत्तरा न्यूज टीम फिलहाल एडम्स इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथ में मौजूद हैं और उस बूथ की कुछ फोटो इस खबर के साथ शेयर कर रही हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
Voting started in Almora


अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने पहचान के 12 प्रमाण को मान्यता दी है। इनमें से कोई भी प्रमाण दिखाने पर आप मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
इन दस्तावेजों से कर सकते हैं मतदान
-आधार कार्ड
–मनरेगा जॉब कार्ड
-बैंक-डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक
–श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वासथ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (smart card)
-ड्राइविंग लाइसेंस
-पैन कार्ड
–एनपीआर के तहत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड
-भारतीय पासपोर्ट
–फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
-केंद्र, राज्य, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र
–सांसदों, विधायकों को जारी किए गए सरकारी (government)पहचान पत्र
-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी(UDIED) कार्ड