आज उत्तराखंडवासी करेंगे मतदान, अगर आपका वोटर कार्ड खो गया हो या नहीं बना हो तो इन दस्तावेज के जरिए कर सकते हैं मतदान

उत्तराखंड में आज मतदान होना है। ऐसे में हर किसी को बढ़-चढ़कर इस में साथ देना चाहिए। आपको बता दें कि एक एक मतदान देश…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंड में आज मतदान होना है। ऐसे में हर किसी को बढ़-चढ़कर इस में साथ देना चाहिए। आपको बता दें कि एक एक मतदान देश के लिए बेहद कीमती है तो इसे छुट्टियां बिताकर बर्बाद न करें और मतदान को अपना कर्तव्य समझकर जरूर पूरा करें।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मतदान के दिन ऐसे बहुत से लोग होंगे जो मतदान करना चाहते होंगे पर उनके पास वोटर कार्ड ना होने की वजह से वह मतदान से वंचित हो जाएंगे पर अब ऐसा नहीं है जी हां अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने पहचान के 12 प्रमाण को मान्यता दी है। इनमें से कोई भी प्रमाण दिखाने पर आप मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।


इन दस्तावेजों से कर सकते हैं मतदान


-आधार कार्ड
–मनरेगा जॉब कार्ड
-बैंक-डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक
–श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वासथ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (smart card)
-ड्राइविंग लाइसेंस
-पैन कार्ड
–एनपीआर के तहत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड
-भारतीय पासपोर्ट
–फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
-केंद्र, राज्य, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र
–सांसदों, विधायकों को जारी किए गए सरकारी (government)पहचान पत्र
-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी(UDIED) कार्ड