Biggest banking scam : भारत में हुआ आज तक का सबसे बड़ा बैंक घोटाला, टूटे सारे रिकॉर्ड, जानिए किस बैंक को लगा कितने का चूना

Biggest scam in India : भारत में पिछले कुछ समय से लगातार बड़े Bank Fraud देखने को मिल रहे हैं। Vijay Malya, Neerav Modi जैसे…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Biggest scam in India : भारत में पिछले कुछ समय से लगातार बड़े Bank Fraud देखने को मिल रहे हैं। Vijay Malya, Neerav Modi जैसे कई भगोड़े देश से बाहर बैठे हुए हैं, वहीं इसी बीच एक और बड़ा बैंक फ्रॉड सामने आया है। जिसमें बैंकों को कुल 22000 करोड से ज्यादा का चूना लगाया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

ABG shipyard नामक कंपनी के द्वारा देश के 28 नामचीन बैंकों को चूना लगा दिया गया है। इस Bank scam में बैंकों के 22842 करोड़ रुपये गमन कर लिए गए हैं। आपको बता दें कि इस banking fraud ने भारत में हुए सभी बैंकिंग घोटालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिलहाल CBI इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, अभी तक कुल 8 लोगों के द्वारा अलग-अलग एफ आई आर दर्ज कराई जा चुकी है।

जिन कंपनियों के द्वारा बैंकों को चूना लगाया गया है उसमें दो अलग-अलग कंपनियां शामिल हैं। जिसमें एक ABG private limited तथा दूसरी ABG shipyard है। यह कंपनी गुजरात के सूरत की है तथा पानी के जहाजों के मरम्मत से लेकर निर्माण तक के अलग-अलग कार्य करती है। चलिए जानते है इस घोटाले में किस बैंक को लगा कितने का चूना।

इन Bank fraud में ICICI Bank को सबसे अधिक 7089 करोड़ का चूना लगा है। जबकि IDBI Bank को 3634 करोड़ का चूना लगा है। SBI को 2925 करोड़, Bank Of Baroda को 1614 करोड़, एक्जिम बैंक को 1327 करोड़, PNB को 1244 करोड़, Indian overseas Bank को 1228 करोड़, Standard Chartered Bank को 743 करोड़ तथा Bank Of India को 719 करोड़ का चूना लगा है।