उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने साबित किया ओल्ड इज गोल्ड, सीनियर खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read

राष्ट्रीय मास्टर्स वेटेरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में चमके उत्तराखंड के खिलाड़ी, 2 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

new-modern

अल्मोड़ा:- गोवा में हुई राष्ट्रीय मास्टर्स वेटेरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया | यहां के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित 8 पदक हासिल किए | इन सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये हुआ है |
प्रतियोगिता में पुनीता नगलिया को 2 स्वर्ण व 1 रजत, एस के पटेट को 1 स्वर्ण व 1 कांस्य, कर्नल वी बी अरोरा को 1 रजत, एस एस पुंडीर को एक कांस्य , देवेन्द्र डिगारी व भानु प्रताप सिंह की जोड़ी को 1 कांस्य तथा अरविन्द शर्मा को 1 कांस्य पदक प्राप्त हुआ |
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित सभी खिलाडी पोलेंड में होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स वेटेरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे| 28 जनवरी से 3 फ़रवरी तक गोवा में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स वेटेरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाडियो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन किया
70 प्लस मिश्रित युगल में अल्मोड़ा के कर्नल वी बी अरोरा ने कर्नाटक की विर्न्ग्लाना के साथ खेलते हुए 1 रजत पदक प्राप्त किया
देहरादून की पुनीता नगलिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण व 1 रजत पदक प्राप्त किया
65 प्लस महिला एकल में पुनीता नागलिया को 1 रजत पदक मिला
65 प्लस महिला युगल में पुनीता नगलिया ने केरला की सूजी के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता
65 प्लस मिश्रित युगल में देहरादून के एस के पटेट व पुनीता नगलिया की जोड़ी ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया
65 प्लस पुरुष युगल में देहरादून के एस के पटेट व एस एस पुंडीर की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता
60 पावस पुरुष युगल में पिथोरागढ़ के देवेन्द्र सिंह डिगारी व भानु प्रताप सिंह पाल की जोड़ी ने 1 कांस्य पदक प्राप्त किया
45 पावस पुरुष एकल में देहरादून के अरविन्द शर्मा ने 1 कांस्य पदक प्राप्त किया|
बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि राष्ट्रीय टीम में चयनित उपरोक्त सभी खिलाडी सितम्बर माह में पोलेंड में आयोजित होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स वेटेरन बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं|
इन सभी खिलाडियो के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराँचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक व सचिव पुष्कर जैन ,चीफ कोच डी के सेन समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की तथा वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अपनी शुभकामनाएं दी|