उत्तराखण्ड ब्रेकिंग — अब 7 फरवरी को खुलेगें सभी स्कूल, आदेश हुआ जारी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

उत्तराखण्ड में कक्षा 1 से कक्षा 9 तक के स्कूल 7 फरवरी को भौतिक रूप से खोले जायेंगे। मुख्य सचिव डॉ सुखवीर सिंह संधु ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।हालांकि आंगनबाड़ी केंद्र फिलहाल बंद रही रहेंगे। गौरतलब है कि विगत 31 जनवरी से कक्षा 10 से 12वी क्लास की कक्षाएं भौतिक रूप से शुरू कर दी गयी थी। अब 7 फरवरी से कक्षा 1 से 9 तक के कक्षाएं भौतिक रूप से खोले जाने के आदेश भी जारी हो गए हैं।


आदेश में कहा गया है कि
” राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी अपने आदेश संख्या: 948 /USDMA/792 (2020), दिनांक 31 जनवरी, 2022 में निम्नानुसार बिन्दु संख्या – 12 में संशोधन किया जा रहा हैं:

  1. राज्य में समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र अग्रिम आदेश तक बन्द रहेंगे।
  2. राज्य के विद्यालयों (शासकीय, अशासकीय एवं निजी) में कक्षा-1 से कक्षा-9 तक की कक्षाएं भौतिक रूप से (Physical Classes ) दिनांक 07 फरवरी, 2022 से आरम्भ होंगी। इस संदर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी किया जायेगा।

उक्त आदेश दिनांक 07 फरवरी, 2022 से अग्रिम आदेशों तक प्रभावी होंगे एवं शेष दिशा-निर्देश यथावत् रहेंगे।”

यहां देखें आदेश

233