Uttarakhand election 2022-जागेश्वर से टिकट कटने पर बोले भाजपा नेता सुभाष- संगठन के निर्णय से मायूस हूं

अल्मोड़ा,27 जनवरी 2022— विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने जागेश्वर से पूर्व प्रत्याशी रहे सुभाष पांडे (subhash pandey)का टिकट काट दिया है। टिकट काटे जाने…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा,27 जनवरी 2022— विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने जागेश्वर से पूर्व प्रत्याशी रहे सुभाष पांडे (subhash pandey)का टिकट काट दिया है। टिकट काटे जाने के निर्णय को भाजपा नेता और दावेदार रहे सुभाष पांडे ने अप्रत्याशित और मायूस कर देने वाला बताया है।


उन्होंने कहा कि उन्होंने 10 साल तक गांव—गांव घर—घर जाकर ​संगठन को मजबूत करने का काम किया है। जिसके फलस्वरूप आज घर—घर में भाजपा का प्रचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि टिकट आवंटन से पूर्व जितने भी सर्वे या रायशुमारी हुई थी कार्यकर्ताओं ने उनके पक्ष में राय दी थी। ऐसी स्थिति में उनके साथ ही कार्यकर्ता भी आहत हैं।


उन्होंने कहा कि वह भी संगठन के इस निर्णय से मायूस हैं। कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी है। और जगह जगह कार्यकर्ता एकत्रित हो रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं से संपर्क और उनके दिशा निर्देश पर ही वह अगला कदम उठाऐंगे।