त्रिलोचन जोशी बने व्यापार मण्डल के अल्मोड़ा जिला समन्वयक

सामाजिक कार्यकर्ता और नगर के व्यवसायी त्रिलोचन जोशी को प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अल्मोड़ा का समन्वयक बनाया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन…

सामाजिक कार्यकर्ता और नगर के व्यवसायी त्रिलोचन जोशी को प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अल्मोड़ा का समन्वयक बनाया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


पत्र में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा है कि संगठन की कार्यकारिणी अगस्त 2020 से भंग चल रही है। ऐसी स्थिति में जब तक नई जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं हो जाता है तब तक त्रिलोचन जोशी अल्मोड़ा जिले की सभी संबद्ध नगर इकाइयों (अल्मोड़ा नगर छोड़कर) से संपर्क बना कर उनकी समस्याओं के निदान का प्रयास स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर करेंगे।


पत्र में उनको अल्मोड़ा जिले का समन्वयक बनाये जाने का जिक्र करते हुए कहा है गया कि त्रिलोचन जोशीप्रत्येक नगर इकाई के पास जाकर उनके क्षेत्र की व्यवसायिक समस्याओं व संगठन की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर प्रदेश कार्यकारिणी को सूचित करेगें।


त्रिलोचन जोशी के व्यापार मंडल का जिला समन्वयक बनने पर सामाजिक कार्यकर्ता केवल सती, मनोज सनवाल, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक,विक्रम साह,गगन पाण्डे,दीवान बिष्ट,हर्षवर्धन जोशी, अतुल पाण्डे आदि ने खुशी जताते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में व्यापार मंडल और ज्यादा सशक्त होकर उभरेगा।