Health update : air force ने दिया हेलीकॉप्टर क्रैश में बचे ग्रुप कैप्टन Varun Singh का हेल्थ अपडेट, जानिए कैसी है हालत

तमिल नाडु के कुन्नूर में हुए भीषण हेलीकॉप्टर क्रैश में CDS Bipin Rawat समेत 13 लोगों की जान गई थी। लेकिन वायु सेना में group…

तमिल नाडु के कुन्नूर में हुए भीषण हेलीकॉप्टर क्रैश में CDS Bipin Rawat समेत 13 लोगों की जान गई थी। लेकिन वायु सेना में group captan Varun Singh अकेले व्यक्ति है जो इस हादसे में बचे हुए है। इस वक़्त उनका इलाज चल रहा है और उनके स्वास्थ को लेकर वायु सेना ने अपडेट भी जारी किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


जबसे हेलीकॉप्टर क्रैश में वरुण सिंह की गम्भीर रूप से घायल होने की खबर मिली है तभी से लोग उनके स्वस्थ होने की दुवाएं मांग रहे है और लोग जानना चाह रहे है कि उनका स्वास्थ कैसा है। वायु सेना ने वरुण सिंह के स्वास्थय पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि वरुण सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें एभी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।


आपको बता दें की वरुण सिंह को इस वक़्त बंगलुरू के वायु सेना कमांड अस्पताल में लाया गया है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को उनके असाधारण साहस के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है।