Almora- करबला-धारानौला मार्ग में ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत पुत्र बेहोश

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। अल्मोडा शहर से आज एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सायं 5.30 बजे शहर से लगे करबला-धारानौला मार्ग में गोल मार्केट के पास ट्रक ने दोपहिया बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में घायल पूनम देवी (50 वर्ष) पत्नी सुनील व उसका पुत्र अश्विनी कुमार (24 वर्ष) को स्थानीय जनता द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, वही खबर लिखे जाने तक पुत्र अश्विनी कुमार बेहोश है।

बताया जा रहा है कि मृतका नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा की कर्मचारी है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।