सियासत के मायने:: महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य की भावुक पोस्ट कहा उनके विकल्प खुले हैं

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

Nainital, 11 अक्टूबर 2021 बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य ( विधायक)के कांग्रेस में वापसी के बाद कांग्रेस में खुशी के बीच नाराजगी भी देखी जाने लगी है।


ऊधमसिंह नगर में भी कुछ नेता यशपाल आर्य की वापसी के बाद नाराज बताए जा रहे हैं। और सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल की पूर्व में विधायक रही सरिता आर्य ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डाल दिल की बात जुबां पर ला दी है।


उन्होंने साफ तौर पर आज के घटनाक्रम पर अपनी नाराजगी जताई है। यह भी कहा कि उनके पास भी विकल्प खुले हैं। लेकिन वह चुपके नहीं सार्वजनिक रूप से निर्णय लेंगी उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।


आप यहां देख सकते हैं पूर्व विधायक ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है।

सियासत के मायने:: महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य की भावुक पोस्ट कहा उनके विकल्प खुले हैं