हेली सेवा : दूसरे दिन पिथौरागढ़ से गए चार यात्री

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

पिथौरागढ़। देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ हेली सेवा शुरू होने के दूसरे दिन शनिवार को चार यात्री पिथौरागढ़ से दून और अन्य जगहों के लिए गए।

गौरतलब है कि यह हेली सेवा शुक्रवार को शुरू हुई थी। पहले दिन केवल एक यात्री विधायक चंद्रा पंत देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंची, जिसके बाद हेलीकॉप्टर वापस नहीं गया। शनिवार को अपरान्ह करीब सवा 1 बजे चार यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर ने नैनी सैनी से उड़ान भरी।

इस सेवा के तहत शनिवार को भी केवल एक ही चक्कर हेलीकॉप्टर ने लगाया।
इससे पूर्व शुक्रवार को पवनहंस कंपनी का हेलीकॉप्टर अपराहन 3.50 बजे नैनी सैनी हवाई पट्टी पहुंचा। हवाई पट्टी पर यात्री विधायक पंत का अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, अध्यक्ष नगर पालिका राजेन्द्र रावत, जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक पंत ने कहा कि सरकार यहां से नियमित विमान सेवा संचालित कराने के लिए कार्य कर रही है।