कैबिनेट मंत्री भगत ने ठोकी ताल- कहा लड़ेंगे चुनाव

विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही यहां के नेताओं में चुनाव लड़ने के लिए उठापटक का दौर जारी है । तो वही कैबिनेट मंत्री…

विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही यहां के नेताओं में चुनाव लड़ने के लिए उठापटक का दौर जारी है । तो वही कैबिनेट मंत्री और कालाढूंगी से बीजेपी विधायक बंशीधर भगत ने भी एक बार फिर से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी कर दी है ‌।
उनका कहना है कि उनका अपने विधानसभा क्षेत्र में घर-घर तक संपर्क है, पार्टी के संगठन के तौर पर लगातार वह कार्य करते आ रहे हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं तथा चुनाव लड़ने के मूड में हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं तो उससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है चुनाव लड़ना अनुशासनहीनता नहीं , लेकिन चुनाव में टिकट मिलने के बाद उसके खिलाफ अगर कोई बोलता है वह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है ।