देहरादून,10 सितंबर 2021—अपनी मांगों के संदर्भ में आशा फैसिलेटर्स ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देकर नियमित और 30 दिन की ड्यूटी दिए जाने की मांग की।
आशा फैसिलिटेटर्स मध्य प्रदेश राज्य का(जिओ) सरकार द्वारा आशा फैसिलिटेटर/ सहयोगिनी के प्रोत्साहन राशि 25 दिन के स्थान पर 30 दिन का प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने की मांग की। सभी ने एमपी के शासनादेश को स्वास्थ्य मंत्री को यात्रा भत्ता पर 30 दिन किये प्रोत्साहन भत्ते संबंधित आदेश तथा यात्रा भत्ता संबंधित शासनादेश प्रस्तुत किया गया।
और उसके आधार पर उत्तराखंड आशा फैसिलिटेटर को 20 दिन के स्थान पर 30 दिन का निश्चित मानदेय दिये जाने का अनुरोध तथा यात्रा भत्ता भी दिया जाए
संगठन की प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन देने वालों में आशा फैसिलेटर के संगठन के प्रदेश महामंत्री रेनू व लक्ष्मी कुकरेती,सुमिता चौहान आदि मौजूद थे।

