भाजपा शासन में समाज का हर वर्ग परेशान, बोले कांग्रेस कार्यकर्ता

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern

 कांग्रेस के आनुषांगिक संगठनों की बैठक में 2022 में पार्टी को भारी बहुमत से सत्ता में लाने का किया आह्वान
पिथौरागढ़। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक मयूख महर ने रविवार को कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठनों, प्रकोष्ठों और न्याय पंचायत व बूथ अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने सभी से 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। 

  कांग्रेस जिला कार्यालय तिलढुकरी में आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए मयूख महर ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन महंगाई चरम पर पहुंच गई है। बढ़ती बेरोजगारी से हर किसी के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। उत्तराखंड में आये दिन भाजपा के विधायकों पर महिला उत्पीड़न के केस आ रहे हैं। कहा कि इस सरकार में आस्था के केंद्र कुंभ के नाम पर हरिद्वार में कोविड टेस्ट घोटाला किया गया। राज्य में हर वर्ग भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से परेशान व हताश है। अब जनता ने ठान लिया है कि 2022 में उत्तराखंड में भारी बहुमत से कांग्रेस को लाना है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेहनत व लगन के साथ लोगों के बीच काम करने की जरूरत है।

    जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि इस बार कांग्रेस फ्रंट फुट में आकर लड़ाई लड़ने को तैयार है। इसिलए 6 माह पूर्व से ही संगठन की गतिविधियों में तेजी लाने और कार्यकर्ताओ से बात कर कर उनकी समस्या सुनी जा रही हैं। संगठन में न्याय पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूती लाई जा रही है। बैठक में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट, प्रदेश सचिव तिलक जोशी, भुवन पांडेय, हीरा बिष्ट, कपिल सौन, कमलेश कसन्याल, त्रिलोक बिष्ट, सुभाष पुनेड़ा, बहादुर सामंत, टिकेंद्र मल्ल, बाहर अली, आसिफ खान, नारायण कोहली, शुभम बिष्ट, ऋषभ कल्पासी, अभिषेक कोहली आदि उपस्थित थे।