अल्मोड़ा। वकालत और कानून संबंधी विषयों में कैरियर तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने LLB और LLM पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार शैक्षिक सत्र 2021-22 एलएलबी प्रथम सेमेस्टर तथा एलएलएम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन पंजीकरण फार्म के माध्यम से दिनांक 29 सितंबर, 2021 तक रु0 1285/-का भुगतान कर प्रवेश परीक्षा हेतु अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://ssju.ac.in/entrance-exam-info देख सकते हैं।
