झगड़े के बीच वायरल हुआ Bedroom Video

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

d66acdc44bc17363e6caab3e77a568fb

नई दिल्ली।   करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल  अपने आपसी झगड़े को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में निशा रावल की शिकायत के चलते करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। करण की पत्नी निशा रावल ने उनके खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया है। दोनों का ये झगड़ा अब सड़क पर आ चुका है जो अब कम होने के बजाया तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। उनके इस झगड़े में उनके दोस्त और स्टार्स भी सामने आकर अपनी बात रख रहे हैं। कोई निशा का सपोर्ट कर रहा है तो कोई करण का। इसी बीच करण और निशा का बेडरूम वीडियो वायरल हो रहा है।

निशा रावल और करण मेहरा का वायरल हो रहा बेडरूम वीडियो खुद निशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में आप देख कसते हैं कि निशा, करण से कंटेंट को लेकर बात कर रही हैं लेकिन करण बिल्कुल भी रूचि नहीं दिखा रहे हैं। वहीं निशा की बातों पर करण का जवाब देने का तरीका बेहद ही रूखे का है। इस दौरान निशा कहती हैं कि लोग हमें देखना चाहते हैं। चलो हम कुछ फनी वीडियो बनाते हैं। लेकिन करण वीडियो बनाने के लिए निशा की बात मानने से मना कर देते हैं। फिर निशा कहती हैं चलो हम रिलेशशिप पर ही बात करते हैं। लेकिन करण जरा भी इंट्रेस्ट नहीं दिखाते हैं और बार बार अपना फेस छुपाने की कोशिश करते हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रस राखी सावंत ने भी करण और निशा के बारे में अपना रिएक्शन दिया था। दरअसल, पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हुआ था। इस दौरान राखी बता रही हैं कि निशा के बारे में सुनकर वह काफी दुखी हैं। वह कह रही हैं कि ये सब सुनकर उनका शादी से भरोसा उठ चुका है।

वीडियो में आप सुन सकते हैं कि राखी कहती हैं, ‘मैं बहुत दुखी हूं, मेरा शादी से भरोसा उठ गया है। हम लोग अमेरिका गए थे चार, पांच साल पहले। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। वो हर साल करण के लिए करवाचौथ का व्रत करती थी। हाथों में मेहंदी लगाती थी। उनका एक छोटा बच्चा भी है। उसको कितनी चोटें लगी हैं। सिर से खून बह रहा था।’