Morning News में पढ़े आज होने वाले बड़ी हलचल पर नजर
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली स्थित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) मुख्यालय में ‘सड़कों, पुलों, हवाई क्षेत्रों और सुरंगों के लिए उत्कृष्टता केंद्र’ एवं ‘सड़क सुरक्षा और जागरूकता के लिए उत्कृष्टता केंद्र’ का उद्घाटन करने के लिए बीआरओ मुख्यालय का दौरा करेंगे।
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती को चिह्नित करने के लिए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल शाहजहांपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती आज मनाइ जा रही है।
नई दिल्ली में शाम 4 बजे टीकाकरण सहित कोरोना की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई, तैयारियों और ताजा अपडेट देने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय एक प्रेस वार्ता आयोजित करेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई दिल्ली में पीएम मोदी से आज मुलाकात करेंगे।
– गुजरात में कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी गई है। धार्मिक स्थल और जिम कुछ पाबंदियों के साथ फिर से खोले जा रहे है।
अगरतला नगर निगम सहित छह नगर निकायों में कोरोना कर्फ्यू को 11 जून सुबह 6 बजे से 18 जून सुबह 6 बजे तक बढ़ाया जायेगा।
छठी से नौवीं कक्षा के लिए दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन मोड में दाखिले शुरू होंगे।
– सर्वोच्च न्यायालय, आज मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें उनके खिलाफ सभी जांचों को महाराष्ट्र से बाहर एक स्वतंत्र एजेंसी को स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।
कथित उर्वरक घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की रिमांड आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय आज सुनवाई करेगा।
डोमिनिका उच्च न्यायालय में भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चौकसी की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है।
फ्रेंच ओपन पुरुष एकल मुकाबले में राफेल नडाल व नोवाक जोकोविच के बीच और स्टेफानोस सितसिपास व अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच आज मुकाबले खेले जायेगे।
रोम में यू़.ई.एफ.ए यूरो 2020 टूर्नामेंट का आज से आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला तुर्की और इटली के बीच खेला जायेगा।

