तीसरी लहर का एक साल तक रहेगा असर

नई दिल्ली: कोरोना के दैनिक मामलों में काफी गिरावट दर्ज की जा चुकी है और पिछले चार दिनों से कोरोना के दैनिक मामले लगातार 70,000…

c46fde674ed8e2ea48367047ba21cc56

25
26

नई दिल्ली: कोरोना के दैनिक मामलों में काफी गिरावट दर्ज की जा चुकी है और पिछले चार दिनों से कोरोना के दैनिक मामले लगातार 70,000 से कम आ रहे हैं। इसी बीच कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब कम हुआ है। 58 दिनों के बाद पहली बार कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा दो हजार से कम दर्ज किया गया है। 

देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म भी नहीं हुई है कि जानकारों ने तीसरी लहर के लिए चेतावनी जारी करनी शुरू कर दी है। जानकारों का कहना है कि इस साल अक्तूबर महीने तक कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे देगी और इसका खतरा अगले एक साल तक बना रहेगा।