दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा शुरू, ये रहेगा किराया

शिमला: दिल्ली-लेह रूट पर आज एचआरटीसी बस सेवा शुरू हो गई है। केलांग डिपो की बस में सैलानियों को दिल्ली से लेह तक सफर करने…

42a2d099a54ec9e1744fbfd9a41c1efa

25

शिमला: दिल्ली-लेह रूट पर आज एचआरटीसी बस सेवा शुरू हो गई है। केलांग डिपो की बस में सैलानियों को दिल्ली से लेह तक सफर करने के लिए 1548 रुपये किराया देना होगा। अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद दिल्ली से लेह की दूरी अब 46 किलोमीटर कम होकर 1026 किलोमीटर रह गई है। पहले यह 1072 किमी थी। कोरोना के चलते यह रूट करीब डेढ़ साल तक बंद रहा।

देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद लेह जाने वाले सैलानियों की संख्या में एकदम इजाफा हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मनाली से लेह की तरफ रोजाना औसतन 2500 वाहन जा रहे हैं। ऐसे में एचआरटीसी केलांग डिपो ने दिल्ली-लेह के बीच बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। निगम की बस बर्फ से लकदक 16500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15547 फीट नकिला, 17480 फीट तंगलंगला और 16616 फीट लाचुंगला को पार कर लेह पहुंचेगी।