Ashnoor Kaur ने गाने को अश्लील बताने वाले को जमकर लताडा़

नई दिल्ली l अशनूर कौर ने अपने एक फैन को जमकर लताड़ा है, जिसने उनसे कहा है कि उन्होंने ‘क्या करूं’ जैसे अश्लील म्यूजिक वीडियो में…

0c2f86e57fa8d1ce2201581d1d873086

नई दिल्ली l अशनूर कौर ने अपने एक फैन को जमकर लताड़ा है, जिसने उनसे कहा है कि उन्होंने ‘क्या करूं’ जैसे अश्लील म्यूजिक वीडियो में क्यों काम करना किया हैl दरअसल अशनूर कौर अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर बातचीत कर रही थीl उन्होंने ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा थाl टेलीविजन एक्ट्रेस अशनूर कौर ट्विटर पर काफी सक्रिय हैl हाल ही में उन्होंने अपने फैंस से बातचीत की हैl एक टि्वटर फैन ने उनसे उनके हालिया रिलीज म्यूजिक वीडियो ‘क्या करूं’ को लेकर बात कीl फैन ने इसे अश्लील बतायाl

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस गाने में अशनूर कौर के अलावा मिलिंद गाबा की अहम भूमिका हैl यह पिछले वर्ष अक्टूबर में रिलीज किया गया थाl इसे अब तक 1 करोड़ 40 लाख व्यूज मिल चुके हैंl प्रशंसक ने अशनूर कौर से पूछा, ‘तुमने क्या करूं जैसा अश्लील सॉन्ग क्यों किया और तुम्हें जरूरत क्या है फिजिकल और किसिंग सीन करने की पिक्चर में” इसपर अशनूर कौर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘पहली बात तो क्या करूं वल्गर गाना नहीं है और इसमें आपने वल्गर सीन कहां देख लिए? वल्गैरिटी आपकी आंखों और विचारों में हैl अगर आप उसे देख सकते है तो बदल दीजिएl यह आपके लिए अच्छा होगाl’

इसके बाद अशनूर कौर के प्रशंसक उनके बचाव में आगे आए और उन्होंने अशनूर कौर की गाने के लिए सराहना कीl अशनूर ने कई प्रश्नों के उत्तर दिएl उनसे जब पूछा गया कि वह बड़े पर्दे पर कब डेब्यू करने वाली हैंl इसपर अशनूर ने कहा, ‘मैं सही प्रोजेक्ट और समयका इंतजार कर रही हूंl’ उन्होंने यह भी कहा कि वह अभी किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीl अशनूर कौर कहती है, ‘मेरी उम्र कम है लेकिन मैं आगे जरूर करना चाहूंगीl’

अशनूर कौर ने 2009 में झांसी की रानी शो से डेब्यू किया थाl इसके अलावा वह ‘देवों का देव महादेव’, ‘साथ निभाना साथिया’, ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘पटियाला बेब्स’ में नजर आ चुकी हैंl अशनूर कौर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है।