American Actress एलिसन मार्क को तीन साल की जेल

Allison Mack को बीते बुधवार को तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। एलिसन पर लड़कियों को जिस्मफिरोशी के धंधे में जबरन धकेलने…

d9ad1207ef27f975bc91ce18d703ae2d

Allison Mack को बीते बुधवार को तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। एलिसन पर लड़कियों को जिस्मफिरोशी के धंधे में जबरन धकेलने का संगीन आरोप लगे हैं। बता दें कि एलिसन द्वारा लड़कियों पर जबरन संबंध बनाने का दवाब डाला जाता था। इन आरोपों के चलते एलिसन पर ब्रुकलिन की संघीय अदालत में सुनवाई हुई थी। उम्मीद है कि उनकी सजा 29 सितंबर से शुरू हो जाएगी। वहीं अदालत में मैक ने जजों से यह भी कहा कि उन्हें अपने किए पर पछतावा है और वह हमेशा पश्चाताप के बोझ तले दबी रहेंगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बता दें, सजा सुनाए जाने से पहले, एलिसन मैक ने पीड़ितों और उनके परिवार से रोते हुए कहा कि समूह में रहते हुए उनकी हरकतें “अपमानजनक, घृणित और अवैध” थीं। साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने एनएक्सआईवीएम (NXIVM) नेता कीथ रेनायर को पूरी तरह से त्याग दिया था, जिन्हें कुछ समय पहले ही यौन तस्करी और अन्य अपराधों के लिए 120 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

बता दें, कीथ ने NXIVM नाम से एक संगठन बनाया था और इसमें उसके अलावा सभी महिलाएं ही थीं। इस संगठन में महिलाओं से जानवरों से भी बुरा व्यवहार किया जाता था। इसमें शामिल महिलाओं को जबरन कीथ के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया जाता था। इसमें एलिसन उनकी सहायता करती थी और लड़कियों की तस्करी कर संगठन में धकेलती थी।

गौरतलब है कि एलिसन मैक डब्ल्यूबी टेलीविजन सीरीज स्मॉलविले प्रोग्राम से काफी प्रचलित हैं। एलिसन ने ज्यादातर वेब सीरिज में काम किया है जिसमें उन्हें बेहद बोल्ड सीन देते हुए देखा गया है।