Almora- कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित

अल्मोड़ा। 27 जून 2021- अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज रविवार के दिन जनपद अल्मोड़ा (Almora) में ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

b712a86c8ac8972645cf1b49f0caca81

अल्मोड़ा। 27 जून 2021- अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज रविवार के दिन जनपद अल्मोड़ा (Almora) में ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता/ पूर्व राज्य दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक उपस्थित रहे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल की परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत गाकर ध्वज वंदन कार्यक्रम का आरंभ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने ध्वज को सलामी दी और समस्त उपस्थित जनों ने शपथ ली कि विश्व में आई इस वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव एवं वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम युद्धस्तर पर करेंगे। 

मुख्य अतिथि बिट्टू कर्नाटक द्वारा देश की स्वतंत्रता से लेकर आज तक के सेवादल के मूल सिद्धांतों एवं कार्यों पर प्रकाश डाला गया एवं उनके द्वारा यह प्रतिज्ञा दिलाई गई कि हम इस प्रदेश में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति को युवाओं में फैलने से रोकने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य करेंगे तथा नशे की दुष्प्रवर्ती व इससे जुड़े अवैध व्यापार पर रोक लगाने की सामूहिक पहल करेंगे। 

घ्वज वंदन सामारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेवादल देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, जिला महामंत्री सेवादल हेम जोशी, मनीष तिवारी ,गौरव अवस्थी , कमल उपाध्याय , राज गोस्वामी , सूरज सिंह गढ़िया ,अजय बाफिला , प्रकाश सिंह मेहता, कौशल किशोर पांडे,अजय बिष्ट, संतोष जोशी ,किशोर कोरंगा ,हरीश प्रसाद आर्या, नवल जोशी सहित अनेकों सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।