Government Job- उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी (Government Job) तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जेल बंदीरक्षक (पुरुष एवं…

5304dcbeec6ffc7423b37b425f6868c7

25

देहरादून। उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी (Government Job) तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जेल बंदीरक्षक (पुरुष एवं महिला) के कुल 213 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जानकारी के अनुसार 21 से 35 वर्ष आयु, इंटरमीडिएट उत्तीर्ण एवं आवश्यक शारीरिक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 28 जून 2021 से 14 अगस्त 2021 के मध्य पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिसम्बर 2021 में भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है।

जारी आधिकारिक विज्ञापन एवं पदों हेतु आवेदक करने के लिए आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर संपर्क किया जा सकता है।

आधिकारिक विज्ञापन देखने हेतु यहां क्लिक करें।