महेश्वर सिंह ने थामी लालू की ‘लालटेन’

पटना: JDU के नेता और पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल RJD का दामन थाम लिया है। उन्होंने बिहार की पूर्व…

3ccaaa58adc8ebaede07372a4bdf8dbd

पटना: JDU के नेता और पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल RJD का दामन थाम लिया है। उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। तेजस्वी यादव ने बताया कि मेरे पिता के सहयोगी और दो बार विधायक रहे चुके महेश्वर सिंह ने पार्टी में वापसी की है। मुझे भरोसा है कि उनके लौटने से हमारी पार्टी मजबूत होगी। 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इस दौरान नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में बिना “आरसीपी टैक्स” या रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता। भ्रष्टाचार के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। कानून और व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है और इसके बारे में कुछ भी नहीं किया जाता है। बिहार की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है।