अल्मोड़ा। 4 जुलाई 2021- स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि के अवसर पर आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग में स्वामी विवेकानन्द शोध एवं अध्ययन केंद्र की स्थापना की गई है। केंद्र के उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी, परिसर निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट, मुख्य वक्ता रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद, विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक चिंतक एवं आरएसएस प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान योग विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट ने स्वामी विवेकानन्द शोध एवं अध्ययन केंद्र के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ओजस्वी व्यक्ति रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रयासों से यह संस्थान खुल गया है, यह गर्व का विषय है।
कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाकर हम बेहतर जीवन जी सकते हैं। इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद शोध एवं अध्ययन केंद्र की स्थापना भी जनमानस के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से मैं सदा से ही प्रेरित रहा हूँ और यह स्थापित किया गया केंद्र एक प्रेरणा का केंद्र है। भविष्य में इसको राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का कार्य करेंगे। पर्वतीय युवाओं को जोड़ने, संस्कृति, पर्यावरण, कला, इतिहास को लेकर सजगता से हमारा विश्वविद्यालय कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर अपनी वार्ता रखते हुए डॉ ललित जलाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी जानकारी दी। डाइट के प्राचार्य डॉ हरीश जोशी ने भी विवेकानंद से जुड़े अनछुए संस्मरणों को सुनाया। प्रो. शेखर जोशी ने विवेकानन्द को भारत का गौरव बताया और प्रो.सोनू द्विवेदी ने उनकें सम्बन्ध अपने विचार रखे।
मुख्य वक्ता स्वामी ध्रुवेशानंद (अध्यक्ष रामकृष्ण कुटीर) ने कहा कि अल्प समय में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्वामी विवेकानन्द जी को लेकर अध्ययन केंद्र की नींव रखी है,वो उसके लिए बधाई के पात्र हैं। कहा कि अल्मोड़ा में आकर विवेकानंद को ज्ञान की प्राप्ति हुई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक चिंतक सुनील जी ने कहा कि विवेकानन्द युवाओं को तपाकर देश के लिए तैयार करना चाहते थे। उन्होंने विवेकानंद के जीवन के विविध पहलुओं पर वार्ता रखी।
कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में परिसर निदेशक प्रो.जगत सिंह बिष्ट ने योग विभाग के अध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट को बधाई दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद शोध एवं अध्ययन केंद्र की स्थापना को सराहनीय बताया और कुलपति की प्रशंसा की।
इस अवसर पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के कुलसचिव डॉ बिपिन चंद्र जोशी, डॉ. डी. एस. बिष्ट (विश्वविद्यालय विशेष कार्याधिकारी), लियाकत अली (खेल प्रभारी), डॉ. ललित चंद्र जोशी (मीडिया प्रभारी), प्रोफेसर शेखर चंद्र जोशी, डॉ नंदन सिंह बिष्ट (निदेशक NRDMS एवं समन्वयक,GIS), बिपिन जोशी, प्रो. सोनू द्विवेदी (संकायाध्यक्ष,दृश्यकला), विनीत कांडपाल, डॉ देवेंद्र धामी (कूर्मांचल, छात्रावास अधीक्षक), रवींद्र पाठक, आलोक वर्मा, लल्लन सिंह, गिरीश अधिकारी, हेमलता अवस्थी, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया, दिनेश कुमार पटेल, डॉ प्रेम प्रकाश पांडेय, डॉ शोभा रावत, चंदन बिष्ट, भावना, मदन चड्ढा, मुरली कापड़ी, डाइट के प्राचार्य डॉ हरीश जोशी भावना अधिकारी, ललिता तोमक्याल सहित अनेक शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं योग के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

