बड़ी खबर- CBSE ने बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए किया यह बड़ा बदलाव

दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज बड़ा कदम उठाते हुए इस वर्ष 10वीं और 12वीं की कक्षा में अध्ययनरत छात्रों के मूल्यांकन की…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

a0043e19071c91135af446d7dfffe2ea

दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज बड़ा कदम उठाते हुए इस वर्ष 10वीं और 12वीं की कक्षा में अध्ययनरत छात्रों के मूल्यांकन की विशेष योजना घोषित की है। इस योजना का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के बीच विभिन्न आनलाईन माध्यमों आदि से अध्ययन कर रहे छात्रों का उचित मूल्यांकन करना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

योजना के अनुसार शैक्षणिक सत्र  2021-22 में 10वीं और 12वीं की कक्षा के पाठ्यक्रम को दो सम्मान भागों में विभाजित किया जाएगा। बोर्ड ने अनुसार यह नया पाठ्यक्रम जुलाई 2021 के अंत तक अधिसूचित कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पहले भाग की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर और दूसरे भाग की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में सम्पन्न कराई जाएगी। सीबीएसई ने बताया है कि आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट कार्य को भी अधिक विश्वसनीय और वैध बनाने का प्रयास किया जाएंगे।

बोर्ड के इस कदम से देश भर के स्कूलों में अध्ययनरत अनेक छात्र प्रभावित होंगे।