भाजयुमो ताकुला ने पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बनने पर जताया हर्ष

अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ताकुला मंडल द्वारा युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने एवं स्थानीय विधायक रेखा आर्य के उत्तराखंड…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

bc5cf4a36ccaae3cd2f6fc42f7a3f7f4

अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ताकुला मंडल द्वारा युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने एवं स्थानीय विधायक रेखा आर्य के उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें मंडल एवं बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है और यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, मंडल महामंत्री जगदीश सिंह डंगवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश बिष्ट, गजराज भाकुनी, आशीष भाकुनी, विजय वर्मा, दिनेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।