मुख्यमंत्री ने की वृक्षदान कार्यक्रम की शुरुआत

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

fbe3324b3ad51bda6b54d495075272d2

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में हरेला पर्व पर आयोजित वृक्षदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा विधायकों एवं अन्य गणमान्य लोगों को वृक्षारोपण हेतु वृक्ष वितरित करें। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 16 जुलाई को उत्तराखण्ड में हरेला पर्व मनाया जाना है जिसका उद्देश्य प्रकृति के संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हरेला पर्व के अवसर पर सभी को वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना होगा। जुलाई एवं अगस्त माह का मानसूनी मौसम वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। हमें अपनी परम्पराओं एवं परिवेश को बढ़ावा देना होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विज्ञान तेजी से प्रगति कर रहा है, वैज्ञानिक प्रगति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमें और तेजी से आगे बढ़ना होगा। नमामि गंगे के तहत इस दिशा में सराहनीय प्रयास हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरणीय सन्तुलन बहुत जरूरी है। व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर सबको अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। पीपल एवं बरगद के अधिक वृक्षारोपण पर हमें ध्यान देना होगा।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुण्डीर, खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट आदि लोग उपस्थित थे।