देहरादून। 24 जुलाई 2021- लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद पर शिक्षकों की पदोन्नति की गई है। निदेशक, माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने विभागीय चयन समिति के निर्णय के बाद बीती रात करीब 10 बजे पोन्नत शिक्षकों के तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी सूची में पुरुष संवर्ग के 303 शिक्षक तथा महिला संवर्ग के 44 शिक्षिकाओं को प्रोन्नत किया है। प्रधानाध्यापको की नियुक्ति से उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों के कार्यों में गति आने की उम्मीद है।
Latest Job Alert- उत्तराखंड स्थित इस केन्द्रीय संस्थान में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नत हुए शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।
आप नीचे क्लिक कर प्रोन्नत हुए शिक्षकों की सूची देख सकते है-
सामान्य संवर्ग से प्रधानाध्यापक हाईस्कूल के पद पर पदोन्नति सूची देखने हेतु यहां क्लिक करें
महिला संवर्ग से प्रधानाध्यापक हाईस्कूल के पद पर पदोन्नति सूची देखने हेतु यहां क्लिक करें

