सीएम धामी पहुंचे हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया (Vandana Kataria) के घर, किया सम्मानित

हरिद्वार, 12 अगस्त 2021 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना…

3683911ebf3778642f151f38163cc13e
हरिद्वार, 12 अगस्त 2021

25
26

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना को 25 लाख रूपये का चेक और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ”बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान” का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास में पहुंचे और टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्दना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने वन्दना को आगे भी इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यतीश्वरानन्द, विधायक आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, सचिव हरि चन्द्र सेमवाल एवं वंदना कटारिया के परिवारजन मौजूद रहे।