अल्मोड़ा में अनेक युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

अल्मोडा, 11 अगस्त 2021 अल्मोड़ा में अनेकों युवाओं ने कांग्रेस नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। सदस्यता…

7a8bb5628c242faca7279cf33ac8fdcd

अल्मोडा, 11 अगस्त 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा में अनेकों युवाओं ने कांग्रेस नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। सदस्यता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कर्नाटक ने युवाओं को कांग्रेस पार्टी पर आस्था व्यक्त करते हुये पार्टी में जुडने के लिये उनका स्वागत व अभिनन्दन किया।  

इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। युवाओं के सम्मुख अपने सम्बोधन में कर्नाटक ने कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि आजादी से लेकर देश के विकास में कांग्रेस का योगदान अविस्मरणीय है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

आज के युवाओं को देश के महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के बारे में अवश्य अध्ययन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में आन्दोलनकारियों ने देश को आजाद करने के लिये अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को अपने महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों पर गर्व है जिनके कारण आज देश आजाद है । 

कर्नाटक ने सरकार पर तंज करते हुये कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब 2022 में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंक देगी और कांग्रेस की सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की नीति विकास विरोधी है, ये झूठ के बल पर सत्ता हासिल कर ऐसो आराम करनेे का काम करते हैं और विकास व रोजगार से इनका दूर तक कोई नाता नहीं है। ये लोगों को धार्मिक भावनाओं व झूठे आश्वासनों के बल पर गुमराह करने का काम कर रहे हैं। 

कर्नाटक ने कहा कि देश के अन्नदाता रोड पर हैं, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई से गृहस्थी चलाना दूभर हो गया है। कई जनकल्याणकारी योजनाएं बन्द कर गरीबों के हितों पर चोट की जा रही है तथा पूरे उत्तराखण्ड में ड्रग्स व मादक पदार्थो की तस्करी हो रही है जिससे युवा, छात्र-छात्राएं इसका शिकार हो रहे हैं। नशे को रोकने हेतु कोई ठोस व कड़े कदम नहीं उठाये गये जिस कारण नयी पीढ़ी की पौध का अस्तित्व संकट में है। 

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से सूरज सिंह, हरीश आर्या, रवि मेहरा, हरीश गिरी, अजय आर्या, प्रकाश आर्या, दीपक कुमार, विक्की कुमार, यशवन्त शैली, गौरव शैली, विवेक आर्या, दिवान सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, राहुल कुमार, हसन सहित अनेकों युवा जन मौजूद थे। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गौरव जसवाल, सरपंच बचे सिंह, राकेश बिष्ट, पंकज खम्पा, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, हेम जोशी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रोहित शैली द्वारा किया गया।