Almora- भू कानून समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूकेडी (UKD) ने किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा। प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर में जुलूस निकाला और प्रदर्शन…

b45981030795cbb845092aa042422d75

अल्मोड़ा। प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यहां चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि 21 साल बाद भी सत्ता में रही दोनों दलों की सरकारें एक सशक्त भू कानून लागू करने में नाकाम रही। नतीजन प्रदेश की हजारों एकड़ भूमि पर अब भू माफियाओं का कब्जा है। यूकेडी ने हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून लागू करने की मांग की है। 

इसके अलावा गैरसैंण को स्थायी राजधानी के रूप में शीघ्र स्थापित किए जाने, राज्य सरकार की नौकरियों के लिए मूल निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य किए जाने, राज्य के पिछड़ेपन को देखते हुए राज्य को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किये जाने, राज्य में जंगली जानवरों, आवारा पशुओं के आंतक से जनता को मुक्ति दिलाने व किसानो को हो रहे नुकसान हेतु समुचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है।  

सभा संपन्न होने के बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा से माल रोड होते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला व प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ब्रह्मानंद डालाकोटी, महेश परिहार, गिरीश साह, मुमताज कश्मीरी, पान सिंह रावत, गोपाल सिंह मेहता, गिरीश नाथ गोस्वामी, दिनेश जोशी, हरीश जोशी, भानु प्रकाश जोशी, प्रमोद जोशी, नवीन डालाकोटी, गोपाल सिंह बनौला, बसन्त बल्लभ जोशी, दीवान जीना, पूरन सिंह, तारा राम, उदय महरा, कमलेश जोशी, रजत बगड़वाल, दीवान सिंह बनौला, इन्दर सिंह, आशीष पैनवाल, संतोष बनौला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।