Uttarakhand: महंगाई के खिलाफ केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

पिथौरागढ़। जिला महिला कांग्रेस ने महंगाई को लेकर शनिवार को नगर के केमू स्टेशन में केद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

a206f6d69a656ac6be1ea401cf45c891

पिथौरागढ़। जिला महिला कांग्रेस ने महंगाई को लेकर शनिवार को नगर के केमू स्टेशन में केद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष पदमा बिष्ट व जिला पंचायत सदस्य अंजू लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करी।   

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट ने कहा कि दिन प्रतिदिन महंगाई आसमान छू रही है। घरों का बजट बुरी तरह बिगड़ चुका है। कच्चा तेल आम आदमी से दूर होता जा रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमतों ने राशन, सब्जी व अन्य मूलभूत वस्तुओं के दाम अत्यधिक बढ़ा दिये। जिपं सदस्य अंजू लुंठी ने कहा कि लोगों का रोजगार छिन गया है और कोरोना महामारी के बीच लोगों में भूखमरी जैसी स्थिति पैदा हो गई है। लेकिन केंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। 

युवा कांग्रेस प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार एक तरफ तो उज्ज्वला योजना को लेकर अपनी पीठ थपथपाती है। दूसरी तरफ घरेलू सिलेंडर के रेट हजार पहुंचने वाले हैं। आजाद भारत की जनता मोदी सरकार के समय पहली बार ऐसी महंगाई देख रही है। 

प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश धामी, योगिता बिष्ट, हेमा डसीला, जानकी पंत, सुमित्रा बोरा, राजेश्वरी धामी, यशोदा शर्मा पुष्पा शर्मा, सविता कोहली, विजेंद्र बिष्ट, विनय वर्मा, कल्पना बोरा, अजीता धामी आदि मौजूद थे।