देश में यहां लगाया गया पहला स्मॉग टावर (Smog Tower)

दिल्ली। दिल्ली की हवा को शुद्ध करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली के कनॉट प्लेस में देश…

12cf4dc8c522a7cfa862ff56c3829aaf

25

दिल्ली। दिल्ली की हवा को शुद्ध करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली के कनॉट प्लेस में देश का पहला स्मॉग टावर (Smog Tower) स्थापित किया गया है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया।

जानकारी के अनुसार अमेरिका की तकनीक पर आधारित यह स्मॉग टावर लगभग 24 मीटर ऊंचा है जो एक किलोमीटर के दायरे की हवा को खीचकर पंखों से शुद्ध हवा को पुनः वायुमंडल में भेजता है। बताया गया कि एक माह तक लगातार प्रयोग करने के दौरान एकत्रित डाटा के आधार पर स्मॉग टावर की गुणवत्ता का पता चल सकेगा।